Shahjahnpur News: सिविल सर्विसेज के 31 अधिकारी-कर्मचारी मंडलीय चयन ट्रायल के लिए चयनित
शाहजहांपुर, अगस्त 14 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिला खेल कार्यालय ने गुरुवार को सिविल सर्विसेज के जनपदीय चयन ट्रायल कराए। इसमें न्यायालय, विकास, लोक निर्माण, जिला पूर्ति, स्वास्थ्य, पंचायती राज, उद्यान, वाणिज्य कर और राजकीय पॉलिटेक्निक समेत विभिन्न विभागों के 31 अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा, अपर सिविल जज तान्या सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय पाल वर्मा, चंकी पांडे, आनंद कुमार और अमित कुमार समेत सभी 31 प्रतिभागियों का मंडलीय चयन ट्रायल के लिए चयन हुआ। ट्रायल में बैडमिंटन, क्रिकेट, भारोत्तोलन, शतरंज, एथलेटिक्स, हॉकी, कैरम, कबड्डी और खो-खो सहित विभिन्न खेलों में प्रतिभागियों की प्रतिभा परखी गई। मंडलीय चयन ट्रायल 18 और 19 अगस्त को क्षेत्रीय खेल कार्यालय, डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में होंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.