Shahjahnpur News: सिवई नाले में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत
शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- Shahjahnpur News: ददरौल। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के विशाफ कलां गांव के पास सिवई नाले में गुरुवार को मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। भारी बारिश के कारण गर्रा नदी से जुड़े सिवई नाले में बाढ़ आने से मगरमच्छ के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। ग्रामीणों ने उसे नाले में तैरते देखा और वीडियो भी बनाए। सूचना पर वन विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने मौके का निरीक्षण किया, लेकिन मगरमच्छ दिखाई नहीं दिया। वन दरोगा कुसेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बाढ़ के चलते मगरमच्छ आने की संभावना है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया है और टीम निगरानी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.