Shahjahnpur News: सिधौली के नकाशा बाजार में 15 से शुरू होगी रामलीला
शाहजहांपुर, नवम्बर 6 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। कस्बे के नकाशा बाजार में 15 नवंबर से रामलीला मेले का आयोजन किया जाएगा। रामलीला का मंचन 29 नवंबर तक चलेगा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रामाधार सिंह यादव ने बताया कि प्रतिदिन सुबह गायत्री महायज्ञ होगा। शाम सात बजे से रामलीला का मंचन शुरू किया जाएगा। इसमें कलाकार भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी विभिन्न लीलाओं का मंचन करेंगे। 29 नवंबर को रावण दहन के साथ महोत्सव का समापन होगा। आयोजन में वासुदेव मिश्रा, वीरपाल सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्रपाल, छोटेलाल पांडेय और मोहन मिश्र टेनी समेत कमेटी के सदस्य सहयोग करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.