शाहजहांपुर, जुलाई 10 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर,संवाददाता। शहर के वीआईपी एरिया कहे जाने बाले सिटी पार्क में संचालित विद्युत उपकेंद्र को दी जाने वाली 33 केवी लाइन पर आकाशीय बिजली गिरने से 12 पोल के इंसुलेटर खराब हो गए तथा लाइन ब्रेकडाउन हो गयी, जिसके चलते सिटी पार्क सहित करीब चार हजार उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई बंद रही, तथा उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार की शाम करीब सात बजे सिटी पार्क विद्युत उपकेंद्र को दी जाने बाली लाइन में आकाशीय बिजली गिरने से 12 पोल में लगे इंसूलेटर खराब हो गए, जानकारी के बाद बिजली निगम ने लाइन की पेट्रोलिंग कराकर फाल्ट को ढूंढ तो लिया, लेकिन बारिश के कारण फाल्ट दुरूस्त नहीं कर पाए। इधर बिना बिजली के लोगों को चार घंटे अंधेरे में रहना पड़ा। परेशान लोग बार बार बिजली के लिए फोन कर जानकारी कर रहे थे...