शाहजहांपुर, नवम्बर 2 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। सिंधौली मार्केट में चोरी और छिनैती की घटनाओं से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। बाजार में खरीदारी के दौरान मोबाइल और रुपये छीनने के साथ साइकिल और बाइक चोरी की घटनाएं भी होती रहती हैं। रविवार को बाजार में एक युवक को चोर समझकर लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार को बाजार में भीड़ के बीच एक युवक अचानक भागने लगा। उसे भागता देखकर कुछ लोगों ने शोर मचाया और चोर-चोर कहकर पीछा किया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई और लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में पहले भी चोरी और छिनैती की घटनाएं हो चुकी हैं। कई बार लोगों ने संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है, लेकिन घटनाओं पर अ...