शाहजहांपुर, जुलाई 13 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। सिंधौली पुलिस ने भैंस चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की एक भैंस, एक पड़िया, पांच हजार रुपये नकद, एक अवैध तमंचा, दो कारतूस और एक नाजायज चाकू बरामद किया गया है। दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्राम सिसैया निवासी शिवनरायन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। रविवार तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बबरा-भवानीपुर कच्चे मार्ग पर घेराबंदी कर कमालुद्दीन उर्फ कमलू (26) और बबलू (40) निवासी ग्राम सैजनिया, थाना उचौलिया, जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार कमालुद्दीन के पास से 12 बोर का अवैध तमंचा और दो कारतूस, जबकि बबलू के पास से नाजायज चाकू बरामद हुआ। उनकी निशानदेही पर चोरी की भैंस, पड़िया ...