शाहजहांपुर, जुलाई 3 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। वन महोत्सव के तहत शुक्रवार को न्यू सिटी ककरा स्थित जैव विविधता पार्क में नगर निगम और उद्यान विभाग की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया गया। महापौर अर्चना वर्मा, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी और पार्षदों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल एवं उद्यान प्रभारी विजय नारायण मौर्य, सहायक अभियंता रवि कुमार विश्वकर्मा व अन्य थे। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ने का संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- हर वार्ड में जैव विविधता संरक्षण और जलस्रोत बचाने की बनेगी कार्ययोजना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...