शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सावन का महीना शुरू होने में अभी करीब 15 दिन शेष बचे हैं, लेकिन कांवड़ियों के मार्ग में बिजली पोल व ट्रांसफार्मर के पास सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए हैं। जिले के अल्हागंज से लेकर मोहम्मदी रोड तक कांवड़ियों के निकलने का मार्ग रहता है। इन मार्गाें के किनारे पर कई जगह बिजली के पोल व ट्रांसफार्मर लगे हैं, जिन्हे हर साल बिजली निगम की ओर से सावन शुरू होने के पहले ही पोल को पॉलीथीन से ढ़क दिया जाता और ट्रांसफार्मर के पास वैरीकेट करके सुरक्षात्मक बना दिया जाता था। इस बार बिजली निगम की ओर से कोई विशेष तैयारी नहीं दिख रही है। डीएम की बैठक में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर बिजली के तारों को ऊंचा करने के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। बता दें कि कांवड़ियों के मार्ग पर किसी भी तरह की व्यवधान उत्पन्न...