शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सावन के आखिरी सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन कर सुख-समृद्धि, कष्टों से मुक्ति और उज्जवल भविष्य की कामना की। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। सिंधौली क्षेत्र के शिव त्रिलोकी नाथ मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। भक्तों ने भगवान शिव एवं माता पार्वती के दर्शन कर पापों से मुक्ति और उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की। गांव गरबापुर की शबनम यादव, सैजना की शीतल यादव और जूली यादव डाक कांवड़ लेकर मंदिर पहुंचीं। यह भी पढ़ें- Araria News: हर-हर महादेव व बोल बम के जयघोष से गुंजायमान हुआ शिवालय उ...