Shahjahnpur News: साल भर में ही जर्जर हो गईं मोहल्लों की सड़कें, घटिया निर्माण का आरोप
शाहजहांपुर, अगस्त 30 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शहर के मोहल्लों में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। एक साल पहले डूडा विभाग की ओर से बनवाई गईं कई मोहल्लों की सड़कें अब जर्जर होने लगी हैं। अहमदपुर रेती समेत कई इलाकों में सड़क कहीं से धंस गई है तो कहीं ईंटें उखड़ने लगी हैं। सड़क की हालत खराब होने से मोहल्ले के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों की नाराजगी लोगों का आरोप है कि निर्माण के दौरान मानकों का ध्यान नहीं रखा गया और ठेकेदारों ने घटिया गुणवत्ता की ईंट व अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया। लोगों के अनुसार इन सड़कों का निर्माण करीब एक वर्ष पहले कराया गया था। उस समय मोहल्लेवासियों को उम्मीद थी कि सड़क बनने के बाद आवागमन की समस्या दूर होगी, लेकिन कुछ ही समय बाद सड़क की गुणवत्ता सामने आने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.