शाहजहांपुर, अगस्त 30 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। ब्लॉक क्षेत्र के बुधवाना गांव में जल निकासी की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मदनापुर कस्बे के बाद बुधवाना ब्लॉक का दूसरा प्रमुख छोटा कस्बा है। यहां सप्ताह में दो दिन बाजार लगता है, जिसमें आसपास के सैकड़ों गांवों से लोग खरीदारी करने आते हैं।

जल भराव का कारण बुधवाना-जलालाबाद मार्ग पर नाली और नाला बंद होने के साथ ही सड़क नीची होने के कारण लंबे समय से पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी निकासी के लिए पहले नाला था, लेकिन उसे लोगों ने बंद कर दिया है। सड़क पर ईंटों के टुकड़े पड़े होने और पानी भरा होने के कारण बाइक व ई-रिक्शा चालक आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं।

दुर्घटनाएं रक्षाबंधन के दौरान भी कई बहनें इसी गंदे पानी में गिर गईं, जिससे उ...