Shahjahnpur News: साप्ताहिक बाजार में दंपती से मारपीट
शाहजहांपुर, जुलाई 5 -- Shahjahnpur News: बंडा। बंडा के साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने पहुंचे दंपती के साथ कथित रूप से दूर के रिश्तेदारों ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि धक्का-मुक्की के दौरान उसकी पत्नी के गहने भी खो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भाभी गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम वह पत्नी सीता और छोटे बच्चे के साथ बंडा-पुवायां मार्ग स्थित साप्ताहिक बाजार में खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान शिवनगरा गांव निवासी उसकी दूर की रिश्तेदार महिला अपनी मां, बहन और भाई के साथ वहां पहुंची और गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी सीता को भी पीटा गया। आरोप है कि इस दौरान सीता का मांग टीका और झाले (कान के आभूषण) कहीं गिरकर खो गए। थाना प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.