Shahjahnpur News: साधु के भेष में आए दो लोगों ने जेवर चोरी किए
शाहजहांपुर, अक्टूबर 23 -- Shahjahnpur News: रोजा। रोजा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में साधु के भेष में आए दो लोगों पर जेवर चोरी करने का आरोप लगा है। गांव निवासी चांदनी पत्नी हरिओम गुप्ता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। चांदनी के अनुसार, 16 अक्टूबर को बाइक से दो लोग उनके घर पहुंचे और पानी मांगा। वह पानी लेने घर के अंदर गईं, तभी दोनों अलमारी में रखे जेवर चोरी कर फरार हो गए। वापस आने पर अलमारी खुली मिली और जेवर गायब थे। पति के घर लौटने पर चांदनी ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.