शाहजहांपुर, सितम्बर 8 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में साथी शिक्षकों से विवाद, गाली-गलौज, मारपीट कराने और एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने के मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने सहायक अध्यापिका नीरज लता को निलंबित कर दिया है। कटरा खुदागंज ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय जिगनिया में तैनात सहायक अध्यापिका नीरज लता पर साथी शिक्षकों से आए दिन विवाद करने और विद्यालय का माहौल खराब करने के आरोप लगे थे। मामले की शिकायत मिलने के बाद बीएसए ने जांच समिति गठित कर जांच कराई। जांच में आरोप प्रथम दृष्टा सही पाए जाने पर बीएसए जय शंकर श्रीवास्तव ने शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

जांच रिपोर्ट के निष्कर्ष जानकारी के अनुसार, 30 जून को कंपोजिट विद्यालय जिगनिया में सहायक अध्यापिका नीरज लता का साथी शिक्षकों से विवाद...