Shahjahnpur News: सात माह से लंबित ईपीएफ और समय पर मानदेय न मिलने पर भड़के संविदाकर्मी, धरना
शाहजहांपुर, जुलाई 28 -- Shahjahnpur News: सात माह से ईपीएफ की धनराशि जमा न होने और समय पर मानदेय का भुगतान नहीं किए जाने से नाराज जिले के विद्युत संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। जिले के विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों से पहुंचे सैकड़ों संविदाकर्मियों ने कार्यालय परिसर में दरी बिछाकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एसई अनुज प्रताप सिंह को सौंपा। करीब एक घंटे तक चले धरने के दौरान कार्यालय परिसर कर्मचारियों से भरा रहा। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें कई महीनों से समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है, जबकि पिछले सात माह से ईपीएफ की राशि भी जमा नहीं की गई है। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि सभी संविदा कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.