शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- Shahjahnpur News: निगोही। सर्राफा व्यापारी उमेश गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों और व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। करीब छह-सात घंटे तक हंगामे के बाद मंगलवार की शाम पुलिस ने आधा दर्जन अज्ञात पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया तो मामला शांत हुआ। परिजनों का आरोप था कि देर रात दबिश देने पहुंची पुलिस ने उमेश को धक्का देकर छत से नीचे गिरा दिया, जिससे उनकी मौत हुई। पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर परिजनों ने शव उठाने नहीं दिया। जबकि सुबह उमेश का शव भाई राकेश के नवनिर्मित मकान के बंद गेट के पास मिला था। इसकी खबर फैलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। चेहरे और शरीर पर चोट के निशान देख परिजनों का आक्रोश और बढ़ गया। पत्नी संतोष ने पुलिसकर...