शाहजहांपुर, जुलाई 13 -- Shahjahnpur News: कांट। शादी की खुशियों से लौट रहे जीजा और साले की मौत की खबर ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही दोनों के शव गांव पहुंचे, परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। हर आंख नम थी और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। पुरैना गांव में ब्रह्म सिंह यादव का शव पहुंचते ही पत्नी सरोज बेसुध होकर बिलख पड़ीं। बुजुर्ग पिता शेरबहादुर इकलौते बेटे के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगे। सात वर्षीय बेटे सूर्यांश को यह समझ नहीं आ रहा था कि आखिर उसके पिता अब कभी वापस क्यों नहीं आएंगे। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: शादी से लौट रहे जीजा-साले की सड़क हादसे में मौत, घर में मचा कोहराम गोद में महज एक माह का मासूम बेटा अनजान था कि उसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ चुक...