शाहजहांपुर, जुलाई 5 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। भाजपा सांसद अरुण सागर ने टनकपुर-पीलीभीत रेल सेवा का विस्तार शाहजहांपुर तक किए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि यह रेल सेवा छह जुलाई से शुरू होगी, जिससे शाहजहांपुर और पीलीभीत के यात्रियों को उत्तराखंड के धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक आवागमन में सुविधा मिलेगी। सांसद ने इस निर्णय के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार जनसुविधाओं का विस्तार कर रही है। यह भी पढ़ें- खटीमा से हजूर साहिब नांदेड़ तक अब सीधी ट्रेन यह भी पढ़ें- Pilibhit News: सवारी गाड़ी के विस्तार के बाद समयसारिणी जारी यह भी पढ़ें- टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस कल से

हिंदी हिन्दुस...