शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव मुर्छी निवासी रामऔतार उर्फ होतेलाल के 10 वर्षीय पुत्र कार्तिक की सांप के डसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि कार्तिक अपनी ननिहाल गया हुआ था। वह जमीन पर लेटकर सो रहा था। इसी दौरान अचानक सांप ने उसे डस लिया। नींद में ही कार्तिक ने हाथ चलाकर सांप को हटाने का प्रयास किया। परिजनों के अनुसार सांप ने बालक को तीन से चार बार डसा। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे उपचार के लिए ले गए , लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई और जब तक अस्पताल ले गए डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।कार्तिक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक के दो भाई और एक बहन है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी घटना पर दुख...