Shahjahnpur News: सांप के काटने से भैंस की हुई मौत
शाहजहांपुर, जुलाई 29 -- Shahjahnpur News: तिलहर। गुरगवां कॉलोनी निवासी दिनेश यादव की भैंस को सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। दिनेश यादव ने बताया कि मंगलवार की दोपहर उनकी भैंस गैरेज में बंधी थी। पड़ोस खेत से उनके गैरेज में सांप आ गया और उसने भैंस को काट लिया। भैंस जब चीखी तो वह उसके पास गए तो उन्होंने देखा कि भैंस के पास से एक सांप बाहर जा रहा था। सूचना पर लेखपाल तरुण प्रताप एवं पशु चिकित्सालय के डॉक्टर ने पहुंच कर जांच की। लेखपाल तरुण प्रताप ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आर्थिक अनुदान की रिपोर्ट बनाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.