Shahjahnpur News: सांप काटने पर झाड़-फूंक में गंवाया समय, मौत
शाहजहांपुर, जुलाई 25 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। क्षेत्र के गांव रैपुरा में सांप के काटने के बाद झाड़-फूंक के भरोसे रहे 10 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। गांव निवासी अमर सिंह का पुत्र अक्षत शनिवार शाम स्नान के बाद घर के बाहर आया था। इसी दौरान गली में बने बिल से निकले सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय गुरुगांव स्थित एक तांत्रिक के पास झाड़-फूंक कराने ले गए। वहां हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अक्षत चार भाइयों और पांच बहनों में एक था। घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.