Shahjahnpur News: सांड से टकराकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
शाहजहांपुर, अगस्त 2 -- Shahjahnpur News: पुवायां। थाना क्षेत्र के जुझारपुर गांव निवासी 34 वर्षीय चंद्रशेखर, पुत्र देवेंद्र, शुक्रवार रात बाइक से पुवायां जा रहे थे। बंडा रोड पर भिलावा-जुझारपुर के बीच उनकी बाइक अचानक सामने आए सांड से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.