Shahjahnpur News: सांड़ से टकराकर बाइक सवार घायल
शाहजहांपुर, जुलाई 24 -- Shahjahnpur News: पुवायां। आवारा सांड़ की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव उमरसंडा निवासी अजय कुमार पुत्र राजाराम बाइक से पुवायां आ रहा था। तभी पुवायां-नाहिल रोड पर गांव घनश्यामपुर के पास अचानक आवारा सड़क पर घूम रहे सांड उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय कुमार बाइक से उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और वह गंभीर घायल हो गया जिसके बाद राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायल अजय कुमार को सीएचसी पहुँचाया। जिसके बाद डॉक्टर ने उसका इलाज किया। यह भी पढ़ें- Chapra News: सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.