शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। जलालाबाद रोड पर कोल्ड स्टोरेज के पास शनिवार देर शाम बाइक के सामने अचानक सांड़ आ जाने से हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की रविवार को बरेली में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद ग्रामीणों में सड़क पर छुट्टा घूम रहे गोवंशीय पशुओं को लेकर आक्रोश है। पड़ोसी गांव फीलनगर निवासी रामवीर सिंह (30 वर्ष) पुत्र बृजनंदन सिंह शनिवार देर शाम कस्बे के एक होटल से खाना खाकर बाइक से घर लौट रहा था। जलालाबाद रोड पर कोल्ड स्टोरेज के पास अचानक उसकी बाइक के सामने सांड़ आ गया। बाइक सांड़ से टकराने के बाद रामवीर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए बरेली ले गए। रविवार शाम उपचार के दौरान रामवीर ने दम तोड़ दिया। रामवीर...