Shahjahnpur News: सांड़ से टकराई कार, एयरबैग खुलने से दंपति की बची जान
शाहजहांपुर, जुलाई 31 -- Shahjahnpur News: पुवायां। खुटार मार्ग पर गांव धारा के पास फ्लाईओवर पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार आवारा सांड से टकरा गई। हादसे में सांड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार के एयरबैग खुल जाने से दंपति सुरक्षित बच गए। उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी ओमप्रकाश राज अपनी पत्नी गुड्डी राज के साथ कार से शाहजहांपुर से पलिया जा रहे थे। फ्लाईओवर पर अचानक सामने आए सांड से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग खुल गए, जिससे दोनों को गंभीर चोट नहीं आई। ओमप्रकाश राज ने बताया कि वह बिहार के गया में पुलिस असिस्टेंट के पद पर तैनात हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, हादसे में मरे नंदी के शव को नगर पालिका की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से हटाकर दफना दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.