Shahjahnpur News: सांड़ के हमले में बुजुर्ग कपड़ा व्यापारी जख्मी
शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। कस्बे के मुख्य बाजार में छुट्टा गोवंश का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार शाम दुकान के बाहर बैठे बुजुर्ग कपड़ा व्यापारी पर नंदी ने अचानक हमला कर दिया। नंदी ने व्यापारी को उठाकर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। गुरुवार शाम करीब सात बजे बुजुर्ग कपड़ा व्यापारी दिनेश गुप्ता अपनी दुकान के बाहर बैठे थे। इसी दौरान एक नंदी दुकान के पास पहुंच गया। नंदी अचानक आक्रामक हो गया और व्यापारी पर हमला कर दिया। नंदी ने उन्हें उठाकर जमीन पर पटक दिया। हमला होते देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने किसी तरह नंदी को वहां से हटाकर व्यापारी को बचाया। गंभीर रूप से घायल दिनेश गुप्ता को परिजन बेहतर उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.