Shahjahnpur News: ससुराल से लौटे युवक ने फंदा लगाकर दी जान
शाहजहांपुर, अगस्त 23 -- Shahjahnpur News: पुवायां, संवाददाता। नगर के तरती बाजार मोहल्ला निवासी 36 वर्षीय कमलेश बाजपेई का शव शनिवार सुबह घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों के अनुसार कमलेश अपने भाई और मां के साथ हरियाणा में काम करता था, जबकि उसकी पत्नी मनु बाजपेई बेटी लक्ष्य के साथ हरिद्वार में काम कर रही थी। तीन-चार दिन पहले कमलेश हरियाणा से घर आया था। इसके बाद वह खुटार थाना क्षेत्र स्थित अपनी ससुराल गया था। बताया गया कि वहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद घर लौटकर उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.