Shahjahnpur News: ससुराल आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
शाहजहांपुर, नवम्बर 28 -- Shahjahnpur News: पुवायां। बाइक से ससुराल आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव बरौरा निवासी 24 वर्षीय जयविंद्र पुत्र मिडईलाल गुरुवार की रात अपने घर से बाइक से अपनी ससुराल गांव तितुरा आ रहा था। तभी रास्ते मे ही किसी अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दी टक्कर लगने से वह गम्भीर घायल हो गया। जब तक परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल को सीएचसी लेकर आई जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.