Shahjahnpur News: सवारी बैठाने को लेकर भिड़े डग्गामार वाहन चालक
शाहजहांपुर, अक्टूबर 11 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। कस्बे के चौराहे पर शनिवार शाम सवारी बैठाने को लेकर दो डग्गामार वाहन चालकों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी। शाम करीब 6:20 बजे हुई घटना के दौरान पास में मौजूद डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों चालकों को समझाकर शांत कराया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने कटरा, शाहजहांपुर और बरेली जाने वाले टेंपो व अन्य डग्गामार वाहन खड़े रहते हैं। चालक सड़क पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर सवारियां बैठाते हैं। इससे चौराहे पर जाम जैसे हालात बन जाते हैं। राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है। व्यस्त चौराहे पर बेतरतीब खड़े वाहनों से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.