शाहजहांपुर, नवम्बर 21 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जनपद में चल रहे सर्वेक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को जिला जनगणना अधिकारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने कार्यों की समीक्षा के बाद 17 प्रगणकों, छह सुपरवाइजरों और चार नोडल अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की। प्रशासन के अनुसार 16 से 30 नवंबर तक संचालित सर्वेक्षण में कुछ कर्मचारी निर्धारित कार्यस्थलों और आवंटित क्षेत्रों में नहीं पहुंच रहे थे। वहीं, पर्यवेक्षकीय स्तर पर भी लापरवाही सामने आई। संबंधित कार्मिकों के वेतन रोकने और विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव रखा गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने भी लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एडीएम ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में सर्वेक...