Shahjahnpur News: सर्राफा दुकान में हुई चोरी में पुलिस को अब तक नहीं मिले सुराग
शाहजहांपुर, जुलाई 27 -- Shahjahnpur News: तिलहर। सर्राफा व्यापारी की दुकान से लाखों रुपए की हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि एक दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिले हैं। एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरी का खुलासा जल्द करने के निर्देश दिए हैं। शाहजहांपुर के मतानी चौक निवासी कृष्णा वर्मा की सांवरिया सेठ ज्वैलर्स नाम से सर्राफा दुकान कपसेड़ा गांव में हाईवे किनारे स्थित है। शनिवार की रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर उनकी दुकान से 23 ग्राम सोना, 8 किलो चांदी एवं 1 लाख रुपए नगद चुरा ले गए थे। हाईवे किनारे स्थित दुकान से बड़ी चोरी होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सीओ विदुष सक्सेना व प्रभारी कोतवाल सुनील यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच भी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.