शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: बंडा। थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर चौराहे पर मंगलवार सुबह सराफा दुकान का ताला टूटा मिलने से हड़कंप मच गया। अज्ञात चोर दुकान से करीब एक किलो चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिंघापुर कुरसड़ा गांव निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी मोहिउद्दीनपुर चौराहे पर शिव ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। सोमवार शाम वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और वहां रखे करीब एक किलो चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो गए।

घटना का पता कैसे चला मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा तो सुरेश कुमार को सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर चोरी की ...