Shahjahnpur News: सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक में बीता समय, बच्चे की हालत गंभीर
शाहजहांपुर, अगस्त 31 -- Shahjahnpur News: बंडा। थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई में उपलों के पास खेल रहे छह वर्षीय बच्चे को सांप ने काट लिया। गांव निवासी जगदीश का छह वर्षीय पुत्र करन रविवार सुबह घर के पास उपलों के ढेर के नजदीक खेल रहा था। इसी दौरान उपलों में छिपे सांप ने उसे काट लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराते रहे। हालत लगातार खराब होने पर बंडा अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बच्चे का उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.