Shahjahnpur News: सरदार पटेल जयंती पर कुर्मी समाज ने किया आयोजन
शाहजहांपुर, नवम्बर 3 -- Shahjahnpur News: पुवायां। नगर के नाहिल रोड स्थित बाबा मैरिज लॉन में सोमवार को कुर्मी समाज ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई। कार्यक्रम में भाजपा विधायक चेतराम और लखीमपुर-खीरी के सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा ने सरदार पटेल के चित्र पर दीप जलाकर पुष्पांजलि अर्पित की। दोनों ने देश की एकता और अखंडता में उनके योगदान पर विचार रखे। सांसद उत्कर्ष वर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल ट्रस्ट का शिलान्यास किया। हरिपाल वर्मा ने विधायक को सरदार पटेल की प्रतिमा भेंट की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय वर्मा ने की। इसमें डॉ. भरत पटेल, प्रशांत पटेल, लालजीत वर्मा समेत समाज के कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.