शाहजहांपुर, सितम्बर 15 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव नवदिया नवाजपुर निवासी राजकुमार पुत्र लालबिहारी ने खुटार थाने मे तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को गांव में सरकारी अस्पताल रोड पर प्रधान द्वारा गहरे गड्ढों में रोडा डलवाया जा रहा था। आरोप है कि गांव के ही इसरार पुत्र मिट्ठू और उनके पुत्र नाजिद, उसाम, वुस्सू तथा मोनीश पुत्र मजनू प्रधान द्वारा डलवाए जा रहे रोडे को उठाकर अपने घर में डाल रहे थे।

विवाद की शुरुआत पीड़ित ने जब इसका विरोध करते हुए रोडा सड़क के गड्ढों में डालने की बात कही तो आरोपी उससे विवाद करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उसे धमकाते हुए कहा कि तुम्हारे बाप का है क्या, तुम भी अपने घर मे क्यों नही डाल लेते।

हमला और धमकी विवाद बढ़ने पर मोनीश और वुस्सू ने उसके सिर...