शाहजहांपुर, सितम्बर 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह पिपरौला में शिक्षक दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने की। उन्होंने किशोरों को शिक्षक दिवस के महत्व और जीवन में गुरुओं के अमूल्य योगदान से अवगत कराया। प्राधिकरण की सचिव न्यायिक मजिस्ट्रेट अपेक्षा सिंह ने कहा कि शिक्षक किताबी ज्ञान के साथ अनुशासन, परिश्रम और जीवन मूल्यों की सीख देते हैं। उन्होंने संस्थान में पढ़ाने आने वाले शिक्षकों का सदैव सम्मान करने की अपील की। संचालन लोक अदालत लिपिक मोहम्मद अफजल ने किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्विनी कुमार तिवारी ने आभार जताया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: शिक्षक विद्यार्थियों को देते हैं ज...