Shahjahnpur News: समाधान दिवस में भी गूंजा बिजली कटौती का मुद्दा
शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर फरियादियों की भीड़ उमड़ी। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समाधान दिवस में कुल 80 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजते हुए निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा कि केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहें, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर स्थलीय निरीक्षण कर तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई करें। यह भी पढ़ें- Shahjahnp...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.