शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- Shahjahnpur News: पुवायां। बीते समाधान दिवस में पहुंचे डीएम ने शिकायतों का अंबार देखकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी जिसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार को हुए समाधान दिवस में सिर्फ खानापूर्ति की गई एक भी समस्या का समाधान मौके पर नहीं किया गया। सोमवार को आयोजित हुए समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 14, पुलिस विभाग की 10, विकास से संबंधित आठ, समाज कल्याण विभाग की एक तथा अन्य मामलों की चार शिकायतें दर्ज की गई लेकिन एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका। बीते समाधान दिवस में डीएम ने सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को हिदायत दी थी कि शिकायतों का समय रहते गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाना चाहिए साथ ही प्रयास किया जाना चाहिए कि अधिक से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाए। यह भी पढ़ें- Azamgarh...