शाहजहांपुर, जुलाई 29 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। विकासखंड सिंधौली के गांव मूड़ाहारिस में सफाई व्यवस्था चरमराने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नियमित सफाई नहीं होने से नालियों में गंदा पानी भरा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बरसात के मौसम में हालात और खराब हो गए हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीण राम नहोरे, श्याम देव, आशीष, विनीत, अनित, मोहित और सुमित ने बताया कि कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों से सफाई कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि जलभराव और गंदगी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में विशेष सफा...