Shahjahnpur News: सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच कर किया सम्मानित
शाहजहांपुर, सितम्बर 27 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। स्वच्छ और स्वस्थ कार्यस्थल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों के सम्मान और स्वास्थ्य को लेकर कृभको फ़र्टिलाइज़रस लिमिटेड में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत संस्थान के मेडिकल सेंटर में सफाई मित्रों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। साथ ही उन्हें व्यक्तिगत स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृभको फ़र्टिलाइज़रस लिमिटेड के निदेशक (तकनीकी) विजय बांगर ने किया। उन्होंने सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच कराए जाने के साथ ही स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्यस्थल बनाए रखने में उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी सफाई मित्रों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.