Shahjahnpur News: सड़क हादसे में युवक घायल, सीएचसी में कराया भर्ती
शाहजहांपुर, सितम्बर 16 -- Shahjahnpur News: सिधौली। बुधवार शाम करीब सात बजे मुड़िया मोड़ स्थित राजश्री ढाबे के पास सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया। हादसे में चककन्हऊ निवासी 26 वर्षीय किशन कुमार घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिधौली भेजा। बताया जा रहा है कि हादसे में किशन कुमार के सिर में गंभीर चोट आई है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, युवक शराब के नशे में था। यह भी पढ़ें- Bahraich News: वाहन की टक्कर से किशोर घायल, लखनऊ रेफर हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.