शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- Shahjahnpur News: निगोही। मजदूरी करने गए निगोही के अधेड मजदूर की देहरादून में मौत हो गई। पीएम के बाद शव गांव पहुंचा,तो कोहराम मच गया। निगोही थाना क्षेत्र के विक्रमपुर चकौरा गांव निवासी पोथीराम कश्यप(55)देहरादून में मजदूरी करने गया था। देहरादून में मजदूरी करने जाते वक्त डंपर की टक्कर से पोथीराम की मौत हो गई। शनिवार को पीएम के बाद शव विक्रमपुर चकौरा गांव पहुंचा,तो लोगों की भीड जुट गई। परिजनों का करूण विलाप सुन देखने वालों की आंख नम हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...