शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- Shahjahnpur News: सड़क पर रुकी रोडवेज बस में घुसी पिकअप मीरानपुर कटरा। मेन चौराहा पर रोडवेज की बस में पिकअप पीछे से भिड़ गई। गनीमत रही कोई घायल नहीं हुआ। पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ लग गई। यातायात बाधित होने लगा। पुलिस भी पहुंच गई और भीड़ को हटाकर ट्रैफिक सुचारू कराया। शाम गोला डिपो की बरेली जा रही रोडवेज बस रोडवेज परिसर में जाने के बजाय मेन चौराहा जलालाबाद रोड पर अपने ढर्रे के मुताबिक सड़क पर रुककर सवारियां उतारने चढ़ाने लगी। दो अन्य बसों समेत अन्य डग्गामार वाहन भी ओवरब्रिज की साईड पास को घेरे खड़े सवारियां भर रहे थे। आगे अचानक रुकी रोडवेज बस में पीछे से आई पिकअप भिड़ गई। जोरदार आवाज के साथ पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने पिकअप सवारों को बाहर निकाला। गनीमत रही कोई चोटिल...