Shahjahnpur News: सड़क निर्माण से बंद हुआ पानी का रास्ता, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
शाहजहांपुर, सितम्बर 28 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। मोहनिया गांव के पास गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण के चलते पानी निकासी का रास्ता बंद होने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों का कहना है कि पहले खेतों से बारिश का पानी निकलने का प्राकृतिक रास्ता था, लेकिन निर्माण के दौरान रास्ता बंद हो गया। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद खेतों में पानी भर गया है। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से धान समेत अन्य फसलें पानी में डूबी हैं और अब सड़ने का खतरा बढ़ गया है। किसानों के मुताबिक यदि जल्द पानी नहीं निकाला गया तो पूरी फसल बर्बाद हो सकती है। जलभराव का पानी आसपास की दुकानों तक भी पहुंच गया है, जिससे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों और दुकानदारों ने प्रशासन तथा एक्सप्रेस-वे निर्माण कंपनी से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.