Shahjahnpur News: सड़क धंसी, जिम्मेदारी पर जल निगम-नगर निगम आमने-सामने
शाहजहांपुर, अगस्त 18 -- Shahjahnpur News: आनंदपुरम कॉलोनी में सीवर लाइन का काम पूरा होने के बाद सड़क धंसने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सेंट वीएन स्कूल के पास करीब 10 फीट सड़क धंसने के बाद विभागीय जिम्मेदारी को लेकर जल निगम और नगर निगम आमने-सामने आ गए हैं। सोमवार रात हुई बारिश के बाद सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया और उसमें पानी भर गया। सड़क किनारे बनी नाली भी धंसने से पानी मकानों की नींव की ओर जाने लगा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीवर लाइन डालने के बाद सड़क की खोदाई वाले हिस्से में मानकों के अनुसार भराव नहीं किया गया। इससे सड़क के नीचे जमीन खोखली रह गई और बारिश के बाद सड़क धंस गई।
समस्या का समाधान मामला सामने आने के बाद नगर निगम की ओर से धंसे हिस्से में मिट्टी डालकर भराव कराया गया है। लोगों का कहना है कि सड़क के नीचे की स्थिति और सीवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.