Shahjahnpur News: सड़क किनारे बैठा युवक, कुछ देर में हो गई मौत
शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: बंडा। कस्बा बंडा में पूरनपुर रोड पर गुरुद्वारे के सामने सोमवार को एक अज्ञात युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक पहले सड़क किनारे आकर बैठा और कुछ देर बाद वहीं लेट गया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक प्रयास के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से भी मृतक के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। उसकी पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.