Shahjahnpur News: सड़क और नाली न बनने से गली में बह रहा गंदा पानी
शाहजहांपुर, जुलाई 21 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। कस्बे के लक्ष्मीपुर रामबाग मोहल्ले की एक गली में सड़क और नाली का निर्माण न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों का गंदा पानी गली में बहने से आवागमन मुश्किल हो गया है और आसपास दुर्गंध फैली हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में दर्जनों परिवार रहते हैं, लेकिन अब तक सड़क और नाली का निर्माण नहीं कराया गया। गली में करीब 50 मीटर इंटरलॉकिंग का कार्य पहले हुआ था, जो पानी की पाइप लाइन डालने के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद दोबारा निर्माण नहीं कराया गया। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है तथा लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। मोहल्लेवासियों ने नगर पंचायत से सड़क और नाली का शीघ्र निर्माण कराकर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.