शाहजहांपुर, जुलाई 25 -- Shahjahnpur News: तिलहर। हल्की बारिश में नगर की कई सड़कों पर जल भराव की समस्या एवं नाला सफाई को लेकर नगर पालिका में तमाम लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने ईओ सुनील कुमार को ज्ञापन देकर व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की।शनिवार की दोपहर सभासद प्रतिनिधि साजिद हुसैन सोनी, पर्वेंद्र यादव व रफीक के नेतृत्व में तमाम लोग पालिका कार्यालय पहुंचे। पर्वेंद्र यादव ने कहा कि नगर में 9 नालों की सफाई का ठेका लगभग 15 लाख रुपए में हुआ है आपरो है कि इस रुपए का बंदर बांट करने के लिए कुछ कर्मचारी के द्वारा अधिकारियों से मिली भगत कर यह ठेका स्वयं चलाया जा रहा है। जिसका ही नतीजा है कि पालिका की मशीनरी एवं कर्मचारी इस कार्य को करने के लिए लगाए जा रहे हैं।साजिद हुसैन सोनी ने कहा कि नालों की सफाई नहीं होने से हल्की बारिश में ही कच्ची ...