शाहजहांपुर, अगस्त 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बिजली निगम में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की समस्या के समाधान के लिए संगठन के पदाधिकारी ददरौल विधायक अरविंद सिंह से मिले और कर्मियों को आउटसोर्स में शामिल करने की मांग की। कर्मियों की समस्या को सुनते हुए ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कार्यरत संविदा कर्मियों को आउटसोर्स सेवा निगम में शामिल करने की मांग को लेकर ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को निगम में शामिल करने से उनके रोजगार और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। विधायक ने ऊर्जा मंत्री से लंबे समय से कार्यरत संविदा कर्मियों के हित में जल्द निर्णय लेने की मांग की है। यह मांग संविदा कर्मियों की ओर से भी लगातार उठाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...