Shahjahnpur News: संवाद यात्रा में अल्पसंख्यकों की भागीदारी का मुद्दा उठा
शाहजहांपुर, अक्टूबर 10 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। गांधी-आंबेडकर संवाद यात्रा के दूसरे चरण के छठवें दिन शाहजहांपुर पहुंचने पर तिलहर, निगोही, पुवायां और शहर के मघई टोला में सभाएं हुईं। वक्ताओं ने अल्पसंख्यकों की राजनीतिक भागीदारी, सामाजिक-शैक्षणिक पिछड़ेपन और सामुदायिक संवाद पर विचार रखे। जेएनयू छात्र हाशिम अली ने मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यकों की भागीदारी के लिए कोटा तय करने की मांग की। छात्रनेता मोहम्मद कैफ ने समुदायों के बीच संवाद और सहयोग पर जोर दिया। जसीम खान ने प्रशासनिक जांच में जवाबदेही के लिए कानून बनाने की मांग उठाई। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम ने सच्चर कमेटी की सिफारिशें लागू करने की अपील की। सभाओं में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, अशफाकुल्ला खान, तकवीम हसन खान, सईद अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.